CM डॉ. मोहन यादव का अशोकनगर पुलिस को निर्देश – जैन मुनियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । मध्यप्रदेश प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जैन मुनियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, कठोर कार्रवाई हो” । राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, विश्व जैन संगठन एवं धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अशोक नगर जैन समाज द्वारा शिकायत पर पूर्व DSP रेखा जैन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, जैन समाज ने रवीन्द्र जैन पत्रकार के नेतृत्व मैं समाज एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया और दोषीयो को सख्त सज़ा दिए जाने का अनुरोध किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक संतों का अपमान करने वालों के लिए मध्यप्रदेश में कोई स्थान नहीं। दद्दू ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* ने अशोकनगर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि जैन मुनियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व DSP रेखा जैन एवं अन्य दोषियों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा कि_”मेरे राज में धार्मिक व्यक्तित्व के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

  1. अशोकनगर पुलिस अधीक्षक को सख्त आदेश दिए
  2. ऐसी कार्रवाई के लिए कहा जिससे भविष्य में कोई भी मुनियों के खिलाफ लिखने की हिम्मत न करे
  3. धार्मिक भावनाओं का अपमान करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की बात कही

दिगम्बर जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बताया कि पूर्व DSP रेखा जैन एवं उनके साथियों द्वारा परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के खिलाफ मनगढ़ंत, झूठी, आपत्तिजनक पोस्ट लिखी गई थी। प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए। मुख्यमंत्री ने तुरंत सख्त कार्रवाई* के निर्देश दिए। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के राकेश जैन गोहिल,मंयक जैन, डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि धर्म का सम्मान, संतों का आदर – हमारी संस्कृति, हमारी पहचान” और “धार्मिक संतों का अपमान करने वालों के लिए मध्यप्रदेश में कोई स्थान नहीं” का संदेश दिया । भारत वर्षीय दिगम्बर जैन समाज ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound