महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने किया योग गुरु का सम्मान

रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने योग दिवस के उपलक्ष में शहर के वरिष्ठतम योग गुरु एवं योगाचार्य डॉ ओ.सी. जैन का शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि डॉ ओ.सी. जैन ने 1980 के दशक से भी पूर्व रतलाम शहर में योग की निशुल्क कक्षाएं संचालित कर योग केंद्र की स्थापना भी की और हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें बचपन में ही डॉ ओसी जैन जैसे गुरु से योग की शिक्षा दीक्षा प्राप्त हुई, और योग की अनेकों अनेक बारीकियां सीखने और सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रतलाम शहर के लिए गौरव की बात है कि सर के सानिध्य में कई योग गुरु तैयार हुए जो आज भी निस्वार्थ भाव से निशुल्क योग कक्षाएं नियमित रूप से संचालित कर रहे हैं। नन्ही तिथि एवं लाभ गुप्ता ने योगासन का प्रदर्शन किया जिसे सभी ने सराहा। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में डॉ ओसी जैन के शिष्य रहे प्रवीण गुप्ता, विमल जैन, नरेंद्र जैन, पारस जैन, हर्षा जैन ने भी अपने विचार एवं आदर भाव व्यक्त किये । महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound