मन्दसौर | मंदसौर जिले में कोरोना मरीजों को लगातार ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु प्रशासनिक अमला मैदान में हैं। इसी कड़ी में दलोदा तहसीलदार श्री संजय मालवीय लगातार तहसील क्षेत्र में जनता से ऑक्सीजन सिलेंडर देने की अपील कर रहे हैं। तहसीलदार संजय मालवीय ने बताया कि हमें जानकारी प्राप्त हुई थी कि रुचि सोया इंड्रस्टी जो कि कई सालों से बंद है वहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो सकते है । इस पर रुचि सोया प्लांट अधिकारियों से संपर्क किया गया जहां 59 ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता मिली। इसके अलावा कल रात्रि में भी प्रशासन द्वारा करीब 55 सिलेंडर जिला अस्पताल पहुंचाए गए। संभवत जिले में पहली बार कही इतनी बड़ी मात्रा में एक साथ ऑक्सीजन सिलेंडर मिले हैं।