रतलाम । गत रात्री दिनांक 22-4-21 के मध्य रात्री करीब 12 बजे फरियादी सत्यनारायण जोशी निवासी सुमंगल गार्डेन रतलाम ने थाना औधोगिक क्षेत्र रतलाम मे रिपोर्ट कर उनकी समधन रामूबाई पति स्व.हरिशंकर जोशी उम्र 55 साल नि.-05 सुंदरवन कालोनी रतलाम जो अपने घर मे अकेली रहती थी, रात्री करीब 9 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी है ।
सूचना पर थाना औधोगिक क्षेत्र रतलाम मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 260/21 धारा 302,456 भा0द0वि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
टीम का गठन –
प्रथम दृष्टिया घटना स्थल व मृतिका के शरीर के अवलोकन से हत्या का उदेश्य लूट करना प्रतीत हो रहा था परंतु महिला के पास कितने गहने, नगद राशि या अन्य संपत्ति कि जानकारी कोई भी उपलब्ध नहीं कर पा रहा था जिस कारण हत्या के कारण का सही कारण पता लगा पाने मे मुश्किल हो रही थी । अत: प्रकरण की गंभीरता देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री गौरव तिवारी (भा0पु0से0) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (सिटि) डॉ0 श्री इंद्रजीत बकलवार के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान के नेत्रत्व मे थाना प्रभारी औ0 क्षेत्र रतलाम निरीक्षक श्री नीरज सारवान, थाना प्रभारी माणक चौक निरीक्षक मो0 अय्युब खान की टीम का गठन किया ।
कार्यवाही – टीम द्वारा सरगर्मी से आरोपी की तलाश करना प्रारम्भ किया, एवं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति घायल अवस्था मे अस्पताल मे रात मे 1:30 बजे इलाज हेतु आय है, जो संदेहास्पद प्रतीत होने से उक्त व्यक्ति की तलाश प्रारम्भ की गई व तलाश हेतु अस्पताल के आस पास लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरा व साइबर सेल कि सहायता से उक्त व्यक्ति अनिल पिता गोपीलाल पांडे उम्र 25 वर्ष निवासी नवचेतन कालोनी रतलाम को पकडऩे मे सफलता प्राप्त हुई । अनिल से पूछताछ मे कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया गया एवं पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया । बाद आरोपी से साक्ष्य के आधार पर सक्ती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया ।
घटना का उदेश्य
आरोपी अनिल द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि आरोपी पर कर्ज था, एवं आरोपी को बीसी के पैसे भरने थे । इस हेतु आरोपी को पैसे कि आवश्यकता थी । जिस कारण आरोपी द्वारा गहने लूटने हेतु हत्या की योजना बनाई ।
तरीका-ए-वारदात
आरोपी द्वारा मृतिका के घर की करीब 10 दिनो तक रेकी की गई, मृतिका के गहर आने जाने व शरीर पर पहने हुए गहनों का आंकलन किया, एवं कल दिनांक को मौका पाकर आरोपी मृतिका के घर मे चाकू लेकर घुस गया व महिला पर चाकू से कई वार किए जिसे महिला कि मृत्यु हो गयी, घटना के बाद आरोपी द्वारा मृतिका के शरीर पर पहने गहने निकल लिए, जिसमे चार चूड़ी, कान के झुमके थे । घटना घटित करने मे आरोपी को भी चाकू से वार करते समय शरीर व हाथो मे चोट आई है ।
जप्ति – बाद आरोपी कि गिरफ्तारी के आरोपी से पूछताछ उपरांत आरोपी की निशा देही से आरोपी के घर से लूट किए गए महिला की चार चूड़ी, कान के झुमके, घटना मे प्रयुक्त किया गया चाकू, आरोपी के खून लगे हुए कपड़े आरोपी से बरामद किए गए है ।
गिरफ्तार आरोपी – अनिल पिता गोपीलाल पंडिया उम्र 25 वर्ष निवासी नवचेतन कालोनी रतलाम ।
सराहनीय भूमिका – उक्त अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान के नेत्रत्व मे थाना प्रभारी औ0 क्षेत्र रतलाम निरीक्षक श्री नीरज सारवान, थाना प्रभारी माणक चौक निरीक्षक मो0 अय्युब खान, उनि जितेन्द्रसिंह कनेश, उनि प्रमोद राठौर, उनि आर. के. चौहान, सउनि कवलजितसिंह, प्र0आर0 मनमोहन शर्मा, प्र. आर. 724 हितेन्द्रसिंह, का.वा.प्र. आर.778 गोपाल बारूपाल, आर.974 शोभाराम शर्मा, आर. 234 हिम्मतसिंह, आर.380 संदीप चौहान, आर. 788 दीपकसिंह, आर. 812 लोकेन्द्र सोनी, आर.975 दिनेश धनगर, आर. 787 पंकज बारिया, आर. 744 हेमराज, आर. 1048 संजय, आर. 772 विनोद सिंगार, आर. विपुल भावसार का सराहनीय योगदान रहा ।