प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शिविर संपन्न

ग्राम बिलडी, मलवासी में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया

रतलाम 27 जून। डॉ.किरण वाडिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम के निर्देशन पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर “गांव गांव शहर शहर अभियान” के तहत उच्च जोखिम ग्राम बिलडी एवं मलवासी में शिविर का आयोजन किया।
टीबी सुपरवाइजर बाजना प्रतीक रावल द्वारा शिविर का आयोजन कर शिविर में जनसमुदाय में स्क्रीनिंग कर संभावितो में छाती के एक्स रे कर क्षय रोग निदान के संबंध में ग्राम जनों को बताया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिता चौहान द्वारा बताया के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले, शुगर के मरीज, जिनका बी एम आई 18.5 से कम हो , तम्बाकू सेवन करने वाले हाई रिस्क वाले हितग्राहियों के आज ग्राम स्तर पर चेस्ट एक्स रे कर उनमें टीबी स्क्रीनिंग की जिनमें 55 चेस्ट एक्स रे का लाभ ग्रामीण जनों को मिला है , साथ ही 11 टीबी संभावित को फाल्कन ट्यूब देकर रावटी अस्पताल में स्पूटम की जांच का सुझाव दिया। ग्राम सरपंच श्री किशन भूरिया, सचिव श्रीमती रजनी माल , उपसरपंच श्री नारायण भूरिया द्वारा शिविर में सहयोग कर ग्राम जनों को एक्स रे के लाभ के बारे में बताया कि यह सुविधा टीबी रोग को जल्दी पता लगाने में सहायक है।
रतलाम जिले से एक्स रे टीम में श्री जय सिसोदिया, कार्यक्रम समन्वयक टीबी द्वारा निःक्षय पर इनरोलमेंट चेस्ट एक्स रे अपडेट की जानकारी दी गई । पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन पर एक्स रे टेक्नीशियन राहुल जोहरी ने चेस्ट एक्स रे किए, श्री शैलेन्द्र भूरिया एवं श्री सुरेंद्र खराड़ी द्वारा चेस्ट एक्स रे में सहायता कर जनमानस को चेस्ट एक्स रे के लिए प्रोत्साहित किया। महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती रितिका शर्मा द्वारा आज के शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों की अन्य जांचों में हीमोग्लोबिन , बी एम आई , शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। आशा कार्यकर्ता प्रियंका लबाना, अवन्ति माल, सविता भूरिया, मुन्नी कटरा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound