रतलाम 27 जूनl शासकीय आईटीआई में प्रवेश करवाने हेतु पंजीयन करने हेतु अंतिम तीन दिन शेष है l इच्छुक अभ्यर्थी 28, 29 एवं 30 जून 2026 को किसी भी नजदीकी शासकीय आईटीआई में या कियोस्क में जाकर या घर पर ही स्वयं मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से पंजीयन एवं मनपसंद ट्रेड में चॉइस फिलिंग कर सकते हैं l आईटीआई में प्रवेश हेतु महिला अभ्यर्थी हेतु 35% सीट आरक्षित है तथा एससी एसटी ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए नियमानुसार छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी साथ ही सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रस्थान योजना अंतर्गत लगने वाला शिक्षण शुल्क पुनः अभ्यर्थियों को वापस प्रदान किया जाएगा l