जावरा ( अभय सुराणा ) । जोबट की लोकप्रिय विधायक जावरा नगरपालिका चुनाव की प्रभारी श्रीमती कलावती भूरिया का बीती रात इंदौर में उनका दुखद निधन हो गया ।श्रीमती भूरिया पिछले कुछ दिनों पूर्व कोरोना संक्रमित हुई थी और बीती रात उन्होंने अपने जीवन के अंतिम सांस ली।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष माणक चपडोद ने कहा कि उनकी सादगी सरलता और कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी वह कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती थी। उनके मन में कांग्रेस के प्रति बड़ी निष्ठा थी तथा पार्टी को एक अच्छा मुकाम दिलाना चाहती थी। हिम्मत सिंह श्रीमाल नीतिराजसिंह युसूफ कड़पा प्रदीप सोलंकी सुशील कोचट्टा अजीजुर रहमान गुड्डू आमिर खान जावेद पॉपुलर ने भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक जनाधार वाला नेता खो दिया वह झाबुआ अलीराजपुर जोबट आदिवासी लोगों के लिए हमेशा जिस क्षेत्र में जाती थी अपनी कार्यप्रणाली के कारण हर जगह कार्यकर्ताओं पर अपनी अमिट छाप छोड़ ती थी आज उनके असामयिक निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा युवक कांग्रेस जावरा महिला कांग्रेस कांग्रेस सेवा दल एनएसयूआई जावरा ने भी श्रीमती कलावती भूरिया को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान करी।