नशा मुक्ति अभियान के तहत पंचमुखी हनुमान मंदिर रतलाम पर नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई

रतलाम। मध्यप्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पंचमुखी हनुमान मंदिर दीनदयाल नगर रतलाम में नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग यादव थाना प्रभारी दीनदयाल नगर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकता राहुल सोनी थे।
कार्यक्रम की आयोजक श्री मति ललिता कदम उच्च माध्यमिक शिक्षक ने उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हमको इस सामाजिक बुराई को जड़ मूल से नष्ट करना है किसी भी तरह नशा बुरा होता हैं इस सामाजिक बुराई से दूर रहना है
मुख्य अतिथि अनुराग यादव थाना प्रभारी दीनदयाल नगर ने कहा कि युवाओं को इस सामाजिक बुराई से दूर रहना है क्योंकि नशा शरीर को नष्ट तो करता ही है हर प्रकार से नुकसान देता है उन्होंने कहा कि उनके थाना क्षेत्र में कोई भी ऐसी गतिविधि हो उनको सूचना दे सकते हैं उन्होंने अपने नंबर भी दिए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि माता पिता का भी दायित्व है अपने बच्चों को इस सामाजिक बुराई से दूर रखे । कार्यक्रम में विशेष अतिथि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने कहा कि सबको मिलकर इस बुराई को दूर करना है । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे और बच्चों ने कहा कि वे कभी कोई नशा नहीं करेंगे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मंदिर के पुजारी आशीष पंडित ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound