सहकारिता जन जागरण सप्ताह में किसानों को कृषि विपणन की दी गई जानकारी

रतलाम । सहकारिता जन जागरण सप्ताह- विषय “किसान एवं कृषि विपणन दिवस” के दूसरे दिन विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी संस्था सैलाना में सहकारी चौपाल का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर किसानों को उर्वरक के उपयोग तथा “सहकार से समृद्धि” की परिकल्पना पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम को विषय विशेषज्ञ पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा, जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सैलाना के गोधूलिया तालाब पर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के जनसंपर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट ने किया तथा आभार प्रदर्शन आयोजक संस्था विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह राठौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound