
रतलाम । जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सुर्यवंशी ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड के कुछ चयनित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को जिला स्तर पर 40-40 शिक्षकों की 02 बैचेस में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस अंतर्गत 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, सुबह 9:30 से सायं 6:30 बजे तक, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला नोडल अधिकारी श्री योगेश पाल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राजेश माहेश्वरी, सुनीता नारले, प्रिया जोशी, स्मृति श्रीवास्तव, सुरभि व्यास, गुरप्रीत कौर द्वारा कुल 74 शिक्षकों को उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसेडर का प्रशिक्षण दिया गया।
03 दिवसीय प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को बारंबार ग्रुप विभाजन के माध्यम से प्रशिक्षण तकनीक एवं अनुभवात्मक सीख चक्र पर आधारित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रोचक एवं मनोरंजक प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण उपरांत एचडब्लूए शिक्षकों को विद्यालय में किस प्रकार से सत्रों का संचालन एवं उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संचालन किस प्रकार करना है एवं किस प्रकार से विद्यालय में आरोग्यदूत का चयन करना है विस्तृत रुप से बताया गया है। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक विद्यालय को कक्षा 9वीं, 10वी, 11वीं, 12वीं के माड्यूल्स दिये गये है। जिसका उपयोग कर 30 जून 2026 से विद्यालयों में इसका क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है।
बी.जी.एम.एस. इंदौर से सुश्री डॉ. ज्योति शिपणकर के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया की रतलाम जिला उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस अंतर्गत योजना और प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर प्रशंसित हुआ है। यह रतलाम जिले के लिए यह बड़े हर्ष एवं गर्व की बात है कि 2018 से संचालित उमंग जीवन कौशल शिक्षा में मध्यप्रदेश के संपूर्ण जिलों में से रतलाम जिला लगातार लगभग 06 वर्ष प्रथम स्थान पर एवं शेष समय पहले से तीसरे स्थान पर अपनी रेंकिंग बनाये हुए है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी एवं डी.वी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी योगेश पाल ने बताया कि जीवन कौशल शिक्षा म.प्र. के विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान यू.एन.एफ.पी.ए (यूनाईटेड नेशन्स फण्ड फॉर पाप्यूलेशन एक्टिविटिज़) एवं बी.जी.एम.एस. (भारतीय ग्रामीण महिला संघ) इंदौर के संयुक्त तत्वाधान, निर्देशन एवं मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से एवं स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संचालित है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी, सहायक संचालक शिक्षा श्री राहुल मण्डलोई, ए.डी.पी.सी श्री अशोक लोढ़ा, रोहित शर्मा, अंजली पण्ड्या, जया जैन ने उमंग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।