
रतलाम । सहकारिता जन जागरण सप्ताह के तीसरे दिन बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था धामनोद में सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।विषय था “डिजिटल सहकारिता एवं वित्तीय समावेशन दिवस”।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन. एस.भाटी उपायुक्त सहकारिता ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में जिले की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं का कम्प्यूटराइजेशन किया गया है। इससे संस्थाओं के कार्य में गति एवं पारदर्शिता आएगी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि संस्थाओं के डिजिटलीकरण से संस्था सदस्यों को त्वरित सुविधाएं मिल सकेगी। शासन की नीति अनुसार संस्था के सदस्यता में वृद्धि की जानी है। इसके लिए संस्था के वर्तमान सदस्यों को नए सदस्यों को जोड़ने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रबंधक शैलेश खरे ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था में मोबाइल एप आधारित सदस्य पंजीकरण ,क्यूआर कोड आधारित वसूली,नए केसीसी जारी किए जा रहे है।
कार्यक्रम का संचालन निरंजन कुमार कसारा ने किया तथा आभार संस्था प्रबंधक सन्तोष पुरोहित ने प्रकट किया। इस अवसर पर संघ के जनसम्पर्क अधिकारी पिंकेश भट्ट,जगदीश धाड़वी, बाबूलाल पाटीदार, गोवर्द्धनदास खोखरा, गणेशलाल,नरेंद्र राव,अम्बालाल पाटीदार,थावराजी सहित संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।