सेक्टर चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग करें- कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

रतलाम । जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने सभी गर्भवती माताओ का रजिस्ट्रेशन करने, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला की चार जांच पूर्ण करने, गर्भवती महिलाओं का एनीमिया संबंधी मैनेजमेंट करने, ब्लड ट्रांसफ्यूजन करने, शिशुओं का पूर्ण टीकाकरण करने, नवजात शिशुओं की गृह आधारित भेंट देखभाल करने, माताओ को उनके बच्चों के लिए उचित पोषण आहार संबंधी परामर्श प्रदान करने, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शिशुओं की उचित देखभाल करने, सभी प्रसुताओं का डिलीवरी अपडेशन करने तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए आगामी बैठक में सुधार न दिखने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा । प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग करने, पॉजिटिव मरीज को शत प्रतिशत निःक्षय पोषण योजना अंतर्गत भुगतान करने, निक्षय मित्रों के माध्यम से मरीज को पोषण आहार उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया । उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के उपस्थिति पत्रक के साथ उनके कार्य निष्पादन रिपोर्ट भी प्राप्त की जाए और कम उपलब्धि प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के प्रति नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भ्रमण करने तथा सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव संबंधी उपाय करने एवं इसकी जानकारी का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ अनीता मुथा , सीएमएचओ डॉ किरण वाडीवा, सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष चंद्र जैन, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल , एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ देवेंद्र मोर्य , जिला मलेरिया सलाहकार डॉ प्रमोद प्रजापति, श्रीमती सरला वर्मा, जिला एम एंड ई अधिकारी अधिकारी श्रीमती सोनम मंडलोई, डाटा मैनेजर सुश्री श्वेता बागड़ी, जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोड़ा, श्री जय सिंह सिसोदिया, डॉ सतेंद्र राजावत, जिला लेखा प्रबंधक श्री सचिन वर्मा, डाटा मैनेजर कमल सूर्यवंशी, निलेश चौहान, श्री आनंदीलाल जैन,श्री लोकेश वैष्णव, सुरेश जोशी, सब इंजिनियर कामिनी मालवीय, सी डी पी ओ, एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound