​डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को हम सभी को मिलकर पूरा करना है: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

​डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न

​रतलाम, 2 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक आज जिला कार्यालय रतलाम पर संपन्न हुई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के विशेष आतिथ्य में आयोजित की गई।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, वे निरंतर और नियमित रूप से चलेंगे। इन सभी संगठनात्मक कार्यों को हम सबको मिलकर पूरी निष्ठा से सफल बनाना है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे ‘डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण’ कार्यक्रम को हम सभी को मिलकर आगामी 6 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरा करना है।
​इस अवसर पर मंडल प्रभारी व जिला सह-मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मंडल की सक्रिय और सराहनीय भूमिका के लिए सभी शक्ति केंद्र संयोजकों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण को गति देने के लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई और संयोजकों से अब तक संपन्न हुए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मांगी गई।​ ​बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया।
बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री शुभेन्द्र गुर्जर ने किया, तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री संदीप मौर्य द्वारा व्यक्त किया गया। ​इस मासिक कामकाजी बैठक में मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound