संत श्री के आशीर्वचन से बनी रूपरेखा, वरिष्ठजनों ने दिए सुझाव



रतलाम। गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से 20 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली भव्य गो कथा एवं गो दिव्य दरबार की तैयारियों को लेकर श्री क्षत्रिय सगरवंशी माली धर्मशाला, मालीकुआं, शांतिनगर में मंगलवार शाम 7 बजे विशेष बैठक आयोजित हुई।
बैठक में परम पूज्य संत श्री गौ शरणानंद जी सरस्वती महाराज ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि “गौ सेवा सनातन संस्कृति का मूल आधार है। इस आयोजन से समाज में गौ रक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा और युवा पीढ़ी संस्कारों से जुड़ेगी।”
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों, गौ-प्रेमियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर राधेश्याम बोदनिया पूर्व पार्षद अशोक देवड़ा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित विशाल हिंदू सेना के राकेश शर्मा दिलीप शर्मा जगदीश शर्मा सत्यनारायण सैनी कन्हैयालाल पटेल राहुल हाडा नंदकिशोर सांखला प्रकाश परमार आदि ने भी व्यापक सुझाव प्रस्तुत किया साथ ही सर्वसम्मति से तय किया गया कि कथा अमर वाटिका पटेल साहब की बगीची, पुरानी फूल मंडी के पास आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि गो संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्र की मातृशक्ति, युवा साथी एवं सभी धर्मावलंबियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर श्रीमती शांति बाई सांखला सरोज शर्मा तुलती पटेल तारा सांखला धीरज पांड्या सीमा सांखला आदि अनेकों गौ भक्त उपस्थित थे ।
गोव्रती भोजन प्रसादी
बैठक के पश्चात उपस्थित सभी गौ-भक्तों के लिए गोव्रती भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति की अपील
समिति ने सभी सनातन धर्मावलंबियों एवं गौ-भक्तों से 20 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली गो कथा एवं गो दिव्य दरबार में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। आगामी 27 को एक साथ सैकड़ों गौ भक्त जन गोशाला समितियां मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचर गो रक्षा के लिए ज्ञापन सौंपेंगे ।