मप्र शिक्षक संघ ने स्थानीय निकाय के निर्वाचन में शिक्षकों को मानदेय देने की मांग की

सौतेले व्यवहार से नाराजगी

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा नगर परिषद बड़ावदा में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के नाम स्थानीय निकाय के समस्त प्राधिकृत कर्मचारियों की उपस्थिति में मानदेय भुगतान हेतु निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन दिया गया ।जिसमें मांग की गई कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों को मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन और सूची में व्याप्त विसंगतियों को सुधार हेतु मानदेय का भुगतान किया जाता है, लेकिन स्थानीय निकाय में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों को किसी प्रकार का मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है, जबकि दोनों ही कार्य समान है एवं दोनो कार्य में बराबर श्रम लगता है फिर भी प्राधिकृत कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का कोई मानदेय नहीं दिया जाता है। जो हमारे साथ सौतेला व्यवहार है।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सभी स्थानीय निकाय के प्राधिकृत कर्मचारियों को बूथ लेवल अधिकारियों की तरह एक निश्चित राशि का भुगतान उनके कार्य के बदले किये जाने की मांग करता है।

ये थे मौजूद
ज्ञापन भेट करने के दौरान घनश्याम चौहान, दिनेश जायसवाल, श्यामलाल मालीवाड़,बंसीलाल पंवार, आकिल अहमद पठान, दीनदयाल बोरीवाल, मुकेश रायकवार,सुरेश चंद राठौड़, जहीर उल हसन आदि उपस्थित थे। ठाकुर ने शिक्षक संघ को संबंधित अधिकारी तक उनकी मांग को पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound