


रतलाम 2 जुलाई। अमृत हरित अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने जनप्रतिनिधि व नागरिकों के साथ बंजली सेजावता बायपास पर वृहृद पौधा रोपण कर नगर के प्रत्येक नागरिक से इस वर्शा ऋतु में पौधारोपण की अपील की।
महापौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरित एवं स्वच्छ रतलाम का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है तथा प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
वृहृद पौधा रोपण कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण सोनी, गोविंद काकानी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, पार्षद परमानंद योगी, शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, करण कैथवास, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती अनिता वसावा, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, हार्दिक मेहता, राजेश माहेश्वरी, भाजपा मंडल संगठन के पदाधिकारी रामबाबू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम की ओर से उद्यान प्रभारी अधिकारी अनिल पारा, अनिल धाकड़ सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
नगर पालिक निगम द्वारा अमृत हरित अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निगम ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनकर रतलाम को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।