इन्दौर। नगर की साहित्यिक प्रतिभा डॉ. सुनीता जैन की कहानी “ वो पिंक फ्रॉक ” का प्रसारण आकाशवाणी के इन्दौर केन्द्र से कल प्रातः 7:20 बजे साहित्यिकी कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। आकाशवाणी पर डॉ. जैन की यह 12वीं रचना प्रसारित होने जा रही है, जो उनकी निरंतर साहित्य साधना और रचनात्मक सक्रियता का प्रमाण है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अतिथि विद्वान डॉ. सुनीता जैन नगर के विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी साहित्यिक अभिरुचि और निरंतर लेखन ने उन्हें नगर की प्रमुख साहित्यिक हस्तियों में विशेष पहचान दिलाई है।