दादी कुंदी दरबार का 16 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रतलाम 03 जुलाई। टीआई टी रोड़ स्थित दादी कुंदी दरबार का धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ 16 वां स्थापना दिवस मनाया गया । 1 जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय स्थापना दिवस के आज समापन अवसर पर सुबह प्रात: 7.30 बसे 10.30 बजे तक भजन कीर्तन, सत्संग, सिंधी समाज द्वारा, प्रात: 11.30 से 12 बजे  तक आनंदु साहिब आरती, अरदास, हुकमनामा हुआ, प्रात: 12.30 बजे से गुरु लंगर हुआ जिसमें  पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हिस्सा लिया।
रतलाम सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष राम लालचंदानी, रमेश चोयथानी, महेश वाधवानी, मुरली फुलवानी, बाबा घनश्याम कल्याणी जी ने भी सेवा की। अखंड पाठ साहिब किया गया जो कि लगातार 48 घंटे पढ़ा जाता है पाठ पढऩे के लिए ज्ञानी अजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, ज्ञानी हरजीत सिंह एवं महेश धनवानी जी ने सम्पन्न कराया तथा सत्संग भजन कीर्तन किया।
दादी कुंदी दरबार के 16 वां स्थापना दिवस पर सिंधी समाज के सभी नागरिकों को बधाई दी गई। दादी कुंदी दरबार में लगातार 15 वर्ष प्रतिदिन ब्रह्म मुहुर्त एवं संध्या में गुरू की सेवा, आरती, अरदास किया जा रहा है।  अखंड पाठ की सेवा रमेश पिता स्व. नानकराम चोयधानी, पूर्व सिंधी पंचायत अध्यक्ष, रतलाम नरेश वाधवानी बड़ौदा, शोभराज आसवानी, विजय नगर की स्वास्थ्य लाभ हेतु एवं डिम्पल हृदयकुमार नागपुर द्वारा की  गई। विनोद छेतिया, सुनील भोजवानी, त्रिलोक चंदानी द्वारा भजन कीर्तन किया गया । आरती अरदास हुकमनामा सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर हरिश पंजवानी, गोवर्धन जसूजा, प्रसन्न टेकवानी, उत्तम छाबड़ा, राहुल डिसूजा, सुशील फुलवानी, नरेंद्र मेधावी, हेमंत गणेशवाणी, महिला मण्डल से हंसा जसूजा, किरण गुरनानी, रीना चोयथानी, आशा गुरनानी, दादी सत्यानी सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound