इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू

रतलाम 03 जुलाई। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 02 जुलाई, 2026 को सीहोर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्‍या 22191/22192 इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा एवं माननीय विधायक श्री सुदेश राय द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22191 इंदौर जबलपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 22.26/22.28 बजे होगा। इसी प्रकार जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22192 जबलपुर इंदौर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 06.08/06.10 बजे होगा।
कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुंजीलाल मीना, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के कारण स्थानीय नागरिकों में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound