समाधि दिवस मनाया जाएगा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। श्रमंण संस्कृति के महान गणाचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज का द्वितीय समाधि दिवस कल एयरपोर्ट स्थिति मार्डन सिटी में अजीतनाथ जिनालय त्रिर्यमुर्ती मंदिर परिसर में होगी महती विनयांजलि सभा, धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि सभी गुरु भक्त समाजन आमंत्रित हैं। परम गुरु भक्त पवन जैन ने कहा कि विराग, संयम और करुणा के साक्षात् प्रतीक परम पूज्य गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महामुनिराज का द्वितीय समाधि दिवस शनिवार, 4 जुलाई 2026 को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री अजीतनाथ दिगम्बर जैन त्रिमूर्ति मंदिर, मॉडर्न सिटी, एयरपोर्ट रोड, इन्दौर में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
सभा में समाजजन गुरुदेव कोटि-कोटि विनयांजलि अर्पित करेंगे। सामूहिक जाप, शांति पाठ एवं गुरुदेव के उपदेशों का स्मरण किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य गुरुदेव के त्याग, तप और संयमय जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करना है।
|| गुरुदेव कोटि-कोटि विनयांजलि ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound