
रतलाम03 जुलाई । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी संजय अडासपुरकर ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की बैठक की इसमें उन्होंने डिजिटल युग मे संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया। बैठक मे महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिले मे अधिक से अधिक डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण करने का संकल्प लिया। बैठक को कार्यक्रम प्रभारी सीमा प्रभारी ने संबोधित किया। संचालन दिव्या शर्मा ने किया। आभार भारतीय राहोरी ने माना। इस दौरान ललिता पंवार, सपना दुबे , रेखा गौतम, राखी व्यास, पूजा वोहरा, भावना गुर्जर, श्रुति राका, दीपिका गुर्जर, अंजू सोनी, इंद्रा सिसोदिया, अंशिका कसेरा, प्रीति बाला मंडलोई, मंजुला माहेश्वरी, अर्चना शर्मा, अंजू सोनी, रंजना चौहान, मरियम मंसूरी, प्रीति व्यास, प्रेम राव आदि मौजूद रही।