तीर्थ चक्रवर्ती से अलंकृत हुए अमित जैन कासलीवाल

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । जैन तीर्थों के संरक्षण व संवर्धन में समर्पण पर भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी ने किया सम्मानित जिन-शासन की प्रभावना और भारतवर्ष के जैन तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण हेतु प्रदर्शित अनुकरणीय श्रद्धा, अगाध समर्पण एवं उदारता के लिए इन्दौर नगर गोरव अनेक संस्थाओं के उच्च पद पर विराजमान एवं महावीर ट्रस्ट के गौरवशाली अध्यक्ष श्री अमित जैन कासलीवाल को भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, मुंबई द्वारा ‘तीर्थ चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस उपलब्धि पर भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित हुआ।
यह सम्मान कमेटी के 125वें वर्ष ‘शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष महोत्सव’ 22 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2027 तक के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदान किया गया। कमेटी के प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि शतकोत्तर रजत वर्ष के पावन सोपान पर श्री अमित कासलीवाल द्वारा तीर्थक्षेत्र कमेटी को एक लाख रुपये का पावन अंशदान केवल सहयोग नहीं है। यह श्रमण संस्कृति के उत्कर्ष और जैन तीर्थों के गौरव को अक्षुण्ण रखने में अविस्मरणीय संबल है।
कमेटी ने तीर्थ चक्रवर्ती श्री कासलीवाल को सम्मानित कर कहा कि आप के पुण्योदय, धर्म-परायणता और उदारता संपूर्ण जैन समाज के लिए प्रेरणापुंज बताया। साथ ही भगवान महावीर से उनके एवं परिवारजनों के सुखी, समृद्ध और निरंतर धर्ममय जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर कमेटी पदाधिकारी रहे उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंढारी एवं शतकोत्तर रजत वर्ष के चेयरमैन जवाहर लाल जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस उपलब्धि पर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन, सांसद के अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा, आजाद जैन हंसमुख गांधी, टीके वेद अशोक खासगीवाला मनोहर झांझरी,मंयक जैन सुशील पांड्या, भुपेंद्र जैन एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन, रेखा जैन श्रीफल साधना दगडे आदि समाज जन ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound