ललितपुर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

रतलाम 03 जुलाई। उत्तर मध्य रेलवे के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगीं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
(1) 14 जुलाई, 2026 को सूरत से चलने वाली ट्रेन संख्या 09065 सूरत–छपरा स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया नागदा–कोटा–सवाई माधोपुर–बयाना–ईदगाह आगरा–टूंडला–गोविंदपुरी–प्रयागराज चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
(2) 15 जुलाई, 2026 को छपरा से चलने वाली ट्रेन संख्या 09066 छपरा– सूरत स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज–गोविंदपुरी–टूंडला– ईदगाह आगरा –बयाना–सवाई माधोपुर–कोटा–नागदा चलेगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर एवं उज्जैन स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
(3) 17 जुलाई, 2026 को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया नागदा–कोटा–सवाई माधोपुर–बयाना– ईदगाह आगरा –टूंडला–गोविंदपुरी एवं प्रयागराज चलेगी। यह ट्रेन उज्जैन, गुना, बीना एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
(4) 18 जुलाई, 2026 को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज–गोविंदपुरी–टूंडला– ईदगाह आगरा –बयाना–सवाई माधोपुर–कोटा एवं नागदा चलेगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, गुना एवं उज्जैन स्टेशनों पर नहीं जाएगी।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound