बड़ावदा थाना परिसर में जमीन संबंधी विवादों का किया निराकरण, 25 शिकायतों पर चर्चा

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को थाना परिसर में जमीन संबंधी विवादों का कैंप लगाया गया। जिसमें लगभग 25 शिकायतों पर चर्चा की गई। मौजूद अधिकारियों नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी संतोष चौरसिया एडीपीओ भूपेंद्र सांगते ने सभी शिकायतों का निराकरण किया। विवादित मामलों में संबंधित पक्षों से उनकी बाते सुनकर समझौते करवाए गए। प्रति शनिवार को थाना परिसर में जमीनी शिकायतों के निराकरण हेतु इस तरह के कैंप लगाए जा रहे है, ताकि गांवों में जमीनी विवाद बढ़े रूप न ले। बोवनी के समय विवाद अधिक होते है।राजस्व व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से एक साथ बैठकर जमीनी,सीमांकन ,रास्ते आदि के विवादों को स्थानीय स्तर पर निपटाकर न्यायालयीन प्रक्रियाओं से बचने को लोगों को जागरूक कर रही है। इस दौरान पुलिस स्टाफ, पटवारी , कोटवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound