डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण वर्ष मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

रतलाम 04 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी पितृपुरुष डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 जयंती वर्ष मे 23 जून से 06 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मना रही है। पखवाडा के समापन अवसर पर 06 जुलाई को दोपहर 01:00 बजे रंगोली परिसर मे जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष के तहत हो रहे सम्मेलन मे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप , विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय, चिंतामणि मालवीय , मथुरालाल डामर उपस्थित रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound