उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि पावनधाम पर सामायिक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा

जावरा (अभय सुराणा) । जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के दिव्य आर्शिवाद से एवं उपाध्याय प्रवर जैन मार्तण्ड दक्षिण भूषण डॉ गोतम मुनि जी महाराज की पावन प्रेरणा से पुज्य उपाध्याय श्री कस्तुर मुनि पावनधाम तीर्थ के लोकार्पण के पश्चात प्रत्येक रविवार को एक सामायिक के साथ चल रहे सामूहिक जाप पुज्यनिय गुरु देव मुनिंद। जैन दिवाकर करो आनन्द। व रत्तिचंद फूली के नंद कस्तुर गुरूवर करो आनन्द प्रति रविवार को गुरु भक्तों का जन सैलाब उमड़ता जा रहा है।
श्री कस्तुरमुनि पावनधाम तीर्थ के जाप प्रभारी सुभाष टुकडीया, राकेश पी कोचट्टा एवं नितिन कोलन ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि आज सातवें रविवार 145 गुरु भक्त श्रावक श्राविकाओ ने सामायिक उपकरण के साथ सामायिक के साथ नवकार महामंत्र, भक्तामर स्तोत्र, जैन दिवाकर चालीसा, चौबिसों तीर्थंकर स्तुति के साथ गुरुदेव चौथमल जी व उपाध्याय श्री कस्तुरमुनि जी के सामुहिक जाप कर अपने कर्मों की निर्जरा की। टुकड़िया ने बताया कि पावनधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता, महामंत्री सुजानमल कोचट्टा ने जैन सकल श्री संघ के सभी श्रावक श्राविकाओ से निवेदन किया कि प्रत्येक रविवार को प्रातः 7.15 बजे से 8.25 बजे तक पावनधाम तीर्थ पर बड़ी संख्या में पधार कर धर्मलाभ लेकर अपने कर्मों की निर्जरा करे।
श्री टुकड़िया ने बताया कि जाप के पश्चात आयोजित नवकारसी का लाभ स्व. मांगीलाल जी कोलन( शुजापुर वाला ) की पावन पुण्य स्मृति में कोलन परिवार ने लिया कार्यक्रम का संचालन सुभाष टुकड़ियां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound