
रतलाम 05 जुलाई। सनातन धर्म महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास ने अपना जन्मदिन बागड़ो का वास स्थित श्री अगर जी के मंदिर में प्राचीन चमत्कारी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक कर मनाया।
श्रीमती रजनी व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भगवान श्री चौमुखा महादेव से इस वर्ष भरपूर वर्षा की प्रार्थना करते हुए विधि विधान एवं भक्ति भाव से अनेकों समाजजनों एवं परिजनों की उपस्थिति में अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सनातन धर्म महिला मंडल वरिष्ठ सदस्य हंसा व्यास, समाजसेवी प्रशांत व्यास एवं सुरेश दवे, महिला नेत्री श्रीमती सुनीता पाठक, रेखा ओझा, कविता व्यास, कृष्ण जैनम, प्रीति व्यास, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, सुधांशु व्यास, अभिषेक संयोजक जुगल पंड्या, व्यवस्थापक अंकित मिश्रा आदि अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित थे। सनातन धर्म सभा की ओर से रजनी व्यास का मंदिर परिसर में स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी गई। अभिषेक पंडित हार्दिक शर्मा द्वारा कराया गया ।
श्री सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित दैनिक अभिषेक यजमान योजना के अंतर्गत पूर्व में भी अनेको श्रद्धालु जनों ने ईष्ट मित्रों के साथ अभिषेक किया। विगत दिवस इस कड़ी में बालक रोहिताश शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी माता श्रीमती स्नेह लता शर्मा, पिता आशुतोष शर्मा, बहन बेटियां शर्मा द्वारा सपरिवार चौमुखा महादेव का अभिषेक किया गया।
वही प्रतिमाह अभिषेक का संकल्प को आगे बढ़ते हुए डॉक्टर ईश्वर बोराणा अभिभाषक ने भी श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक संपन्न किया। इस अवसर पर अभिभाषक हेमा निरंजनी ने भी उपस्थित रहकर धर्म लाभ लिया।