
रतलाम 5 जुलाई। होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में शनिवार से जिला रतलाम में 50 वर्ष से कम आयु के होमगार्ड/एसडीईआरएफ जवानों का प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी 7 दिवस तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें छठवे दिवस जवानों को तैराकी/डीप डायविंग प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया गया ।