
रतलाम 7 जुलाई। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास के बैनर तले श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में भरावा की कुई स्थित श्री शेष नारायण मंदिर पर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि समाजसेवी मोतीलाल मीडिंया द्वारा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। श्रीमद् भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास विगत 25 वर्षो से निरंतर समाज के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते आ रहा है। इसके साथ ही न्यास द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाता आ रहा है जो वास्तव में सराहनीय कदम है । नवनीत सोनी ने बताया कि न्यास के बैनर तले 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अभिनंदन के अलावा नगद राशि से भी पुरूस्कृत किया जाता है। श्रीमद् भागवत गीता सप्ताह न्यास मध्यप्रदेश शासन द्वारा रजिस्टर्ड संस्था है। जिसकी स्थापना 40 वर्ष पूर्व की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गजाधर सोनी, नवनीत सोनी, जगदीश सोनी, रमेश सोनी, शैलेष सोनी, राजेश भामा, संजय सोनिवाल, राजेश सोनी, संजय सोनी, सहित समाजजन उपस्थित थे।