एक पेड़ मां के नाम एवं सृष्टि सेवा संकल्प स्थापना दिवस

रतलाम । एकीकृत नित्यानंद विद्यालय धोसवास में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा पौधा रोपण किया गया जिसमें नीम जामुन पीपल आदि के पौधे लगाए गए इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी कमल सिंह राठोर द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि हमें छोटे-छोटे पौधे लगाकर इन्हें एक बड़ा पेड़ बनाना है इनसे विद्यालय में शुद्ध प्राण वायु हमें मिलती रहेगी उच्च माध्यमिक शिक्षिका एवं सृष्टि सेवा संकल्प की कार्यकर्ता श्रीमती ललिता कदम ने मैं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया यह एक राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान है इसका उद्देश्य अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाना है और पृथ्वी को हरा भरा बनाना है मां और प्रकृति दोनों ही हमें जीवन पोषण और सुरक्षा प्रदान करती है । आज सृष्टि सेवा संकल्प का स्थापना दिवस है और आज इस अवसर पर हम विद्यालय में पौधा रोपण कर पीपल वृक्ष की पूजा कर सृष्टि सेवा संकल्प का स्थापना दिवस मनाया वृक्ष देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य हैं। विद्यालय के कृषि शिक्षक सुनील पाटीदार ने बताया कि एक मां अपने बच्चों की जिस तरह देखभाल करती है उसी तरह हमें इन पौधों को पेड़ बनाने में देख रेख करनी है ।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका आशा शर्मा सीमा चौहान एवं छात्र-छात्राएं भाग्यश्री देव कुमार ममता साधना समरीन योगेश लक्की कुलदीप राजकुमार दीपक सचिन उमेश विश्वजीत तरुण भावेश मोक्ष शिवराज शांतिलालजी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound