शपथ ग्रहण के साथ नवाणु तपस्वियों का सम्मान, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतलाम। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, रतलाम द्वारा रविवार शाम केसर पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह, नवाणु तपस्वी सम्मान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा पालीताणा तीर्थ से 45 दिवसीय नवाणु यात्रा पूर्ण कर लौटे नगर के 25 बाल तपस्वियों का बहुमान किया गया।
मुख्य अतिथि अनोखीलाल कटारिया एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गदिया की उपस्थिति में आयोजित समारोह में फेडरेशन क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कोठारी ने कहा कि रतलाम ग्रुप सदैव नवाचार के साथ सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। शपथ ग्रहण, पौधारोपण और तपस्वी सम्मान जैसे तीन महत्वपूर्ण आयोजनों को एक मंच पर आयोजित कर संस्था ने कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और धर्म की त्रिवेणी को साकार किया है।
फेडरेशन क़े राष्ट्रीय मार्गदर्शकएवं ग्रुप संस्थापक हेमंत कोठारी ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत संदीप चौहान, नीलेश पोरवाल एवं चंद्रशेखर सोनी ने किया। फेडरेशन क़े पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पियूष जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश लक्ष्मी कोठारी को शपथ दिलाई। फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव एवं रीजन चेयरमैन अशोक मोदी ने चेयरमैन सुशील-सुनीता कटारिया, उपाध्यक्ष जितेंद्र-ममता चोपड़ा एवं रेनीश-सरिता मेहता, सचिव शीतल-दीपाली पावेचा एवं अनिल-सीमा गांधी, कोषाध्यक्ष अनिल-विनीता कटारिया तथा प्रचार सचिव सुदेश-सपना संधवी को शपथ दिलाई। फ़ेडरेशन पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन प्रभात चोपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बांठिया, आनंदीलाल राठौड़, संजय श्रीमाल एवं सुनील गूगलिया को शपथ ग्रहण कराई।निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश पिंकी भटेवरा ने नवीनध्यस को पिन लगाकर पदभार सौपा
अध्यक्षीय उद्बोधन में महेश लक्ष्मी कोठारी ने संगठन को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों के नए आयाम देने का संकल्प व्यक्त किया। प्रिया मारु ने सुंदर स्तवन की प्रस्तुति दी ।
समारोह से पूर्व भारत माता गार्डन में राष्ट्रगान के साथ पौधारोपण किया गया। इसके बाद पालीताणा तीर्थ से नवाणु यात्रा पूर्ण कर लौटे नगर के 25 नन्हें बाल तपस्वियों का सम्मान कर उनकी तप आराधना की अनुमोदना की गई। मंगलचालन प्रभा कोठारी, शशि चौहान, किरण सोनी,पल्ल्वी डांगी बबिता चोरडिया ने प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पऱ जावरा ग्रुप अध्यक्ष संजय मेहता, सैलाना ग्रुप अध्यक्ष पंकज चांडालिया, बड़ोद ग्रुप से विजय कुंडल, बिबरोड़ नवयुवक मंडल क़े दिलीप लोढ़ा, शैलेन्द्र लालन, संजय भंडारी, तेरापंत समाज क़े विपिन वोरा, अभिषेक कोठारी  सदस्यों ने ग्रुप अध्यक्ष का सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप डांगी ने किया तथा अंत में अनिल गांधी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound