डॉ. मुखर्जी व शहीद मोगरा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता – विधायक डॉ. पांडेय

डॉ.मुखर्जी की जयंती एवं शहीद मोगरा की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते विधायक डॉ.पांडेय व कार्यकर्ता

मोगरा परिवार का सम्मान करते विधायक व पदाधिकारी

पिपलौदा (प्रफुल जैन) । भारतीय जनता पार्टी मण्डल पिपलौदा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मोगरा पार्क स्थित शहीद सुंदरलाल मोगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने शहीद के बलिदान को याद किया और कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। देश और समाज के लिए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, वरिस्ठ दीनदयाल पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, प्रकाश जायसवाल, जिला योजना समिति सदस्य मुकेश मोगरा, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर ने शहीद मोगरा द्वारा नगर व क्षेत्र के लिए किए उल्लेखनीय कार्यो पर प्रकाश डाला। मण्डल महामंत्री भंवर गिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी, डॉ ओपी जोशी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद मोगरा जी के भाई मुकेश, दिलीप व भतीजे अमित मोगरा साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने किया आभार मण्डल उपाध्यक्ष महेश बोहरा ने माना।

इन्होंने भी रखे विचार

कार्यक्रम में वरिस्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, लोकेंद्र सिंह बड़ौदा, अशोक निनामा, देवेंद्र भारद्वाज, ओमप्रकाश पोरवाल, सुमित पटेल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मण्डल कोषाध्यक्ष कचरूलाल जाट, भेरू सिंह सोलंकी, वरिष्ठ नरेंद्र जैन, कनीराम धनगर, नाथूलाल बोस, यशपाल सिंह, गिरधारीलाल माली, राजेश माली, पवन पटवा, भेरूलाल सरपंच, श्यामलाल प्रजापत, कारूलाल धनगर, गोपाल पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, मनमोहन सिंह राणा, धर्मेन्द्र सिंह बाराखेड़ा, मांगूसिंह राठौर, प्रह्लाद चोहान, स्वप्निल जैन, प्रह्लाद पाटीदार, अंकित जैन, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राकेश जाट, संजय सोलंकी, राहुल चंद्रवंशी, धनपाल भंडारी, लिपेश राठौड़, अनिल गोसर, पप्पू जाट, बालाराम पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound