
रतलाम। मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष राहुल जी चपलोद द्वारा जुलाई माह का प्रोजेक्ट बारिश से राहत के लिए छातो का वितरण, रेन कोट का वितरण करना है दिया गया।
इस कार्य को उमंग परिवार द्वारा भी कीया गया बरसात से राहत के अंतर्गत वर्षा ऋतु में जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता हेतु 50 छतरी व रेन कोट का वितरण कर सेवा संवेदना एवं मानवता का उत्कृष्ट परिचय संगिनी उमंग परिवार द्वारा दिया गया। ग्रुप की 30 से ज्यादा सखियों ने इस प्रोजेक्ट में भाग लेकर कर इस सेवा कार्य को सफल बनाया। यह प्रोजेक्ट ग्रुप सखी मीना रमेश जी गादीया के सौजन्य से किया गया । इस प्रोजेक्ट को करने के लिए ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया ,रमिला जी सकलेचा ,संगीता जी कांठेड़ द्वारा मीना जी गादिया का स्वागत किया गया ।
यह प्रोजेक्ट 7 जुलाई मंगलवार को जैन स्कूल सागोद रोड गेट पर ग्रामीण सब्जी विक्रेता को छतरी व रेन कोट बाट कर किया गया। यह जानकारी ग्रुप सचिव निर्मला पटवा, अनिता कोठारी द्वारा दी गई।