विकसित भारत के निर्माण मे वैश्य समाज की अहम भूमिका – केंद्रीय मंत्री मेघवाल

उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु प्रदेश अध्यक्ष धारिया सम्मानित

उज्जैन । अंतररास्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का 14 वां स्थापना दिवस मानवलकर ऑडिटोरिय नइदिल्ली मे केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल के मुख्य आतिथ्य, भा ज पा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जी जाजू के विशेष आतिथ्य एवं संगठन के अंतररास्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
आयोजन मे देश के लगभग 18 प्रांतों के पदाधिकारियों के साथ हाँगकाँग्, दुबई, नेपाल आदि देशों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया । मुख्य अतिथि के रूप मे अपने उद्बोधन मे श्री मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने मे प्रत्येक व्यक्ति, समाज की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है अपनी उधमीयता और सेवा भावना से वैश्य समाज सदेव से ही इस क्षेत्र मे अग्रसर भूमिका का निर्वहन करता रहा है।
विशिष्ट अतिथि श्री जाजू ने समाज की युवा शक्ति को सक्रिय राजनेतिक धारा से जुड़ने का आग्रह किया, अंतररास्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारा उदेश्य समाज को सिर्फ एकजुट करने का नही बल्कि समाज की युवा पीढी को सेवा, संस्कार एवं सामाजिक दायित्व के माधाय से सशक्त बनाकर विकसित भारत के निर्माण मे समाज का योगदान सुनिश्यित करना है। आयोजन मे संगठन की मजबूती मे मध्यप्रदेश की सशक्त सक्रिय भूमिका के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया का अभिनंदन कर सम्मानीत किया गया ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश से रास्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल गुप्ता सीधी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जैन भोपाल भी उपस्थित थे । कार्यक्रम मे वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र गुप्ता नइदिल्ली ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। अंत मे आभार कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound