रेलवे के सेवानिवृत राजेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नि श्रीमती रेखा अग्रवाल का ह्दयाघात से निधन

रतलाम। आर्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भगवानदास अग्रवाल की पुत्रवधु, बैंककर्मी प्रकाश अग्रवाल की भाभी एवं रेलवे से सेवानिवृत राजेन्द्र अग्रवाल की धर्मपत्नि श्रीमती रेखा अग्रवाल (व्याख्याता हिन्दी) का 25 अप्रैल रविवार को ह्दयाघात से आकास्मिक देवलोक गमन हो गया है। वह रविन्द्र की काकी, आशुतोष की बुआ, राजेन्द्र मंगल की बहन थी। सोमवार को सुबह उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास महावीर नगर जावरारोड़ से निकल कर जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंची। यहां अंतिम संस्कार में उनके पुत्र चिन्मय अग्रवान ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उपस्थित समाजजन तथा गणमान्य नागरीकों द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।