मेहसाना सिम मंदर स्वामी जैन मंदिर (गुज.) 27 अप्रैल 2021 । दूसरों को दुख से मुक्ति दिलाने के लिए निस्वार्थ भाव से अपने सुखों का बलिदान करके आगे आता है वह उसके जीवन में संजीवनी का काम करता है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने श्री सीमधर स्वामी जैन मंदिर मेहसाणा पर हनुमान जयंती पर अपने विचार व्यक्त करते कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति हनुमान जी का समर्पण, भक्ति, साधना और निष्ठा अतुलनीय होकर प्रशंसनीय है व प्रभु भक्ति का आदर्श उदाहरण है।
मुनि कमलेश ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 भस्मासुर जैसी बीमारी से मानव समाज को मुक्त करने के लिए सभी धर्माचार्य को मिलकर अपने-अपने धर्म स्थल को कोरोनावायरस मुक्ति सेंटर के रूप में परिवर्तित करके सरकार का सहयोग करना चाहिए। जैन संत ने बताया की ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे अपने भाइयों के लिए उपलब्ध कराने के लिए तन, मन,धन से प्रयास करना हमारा कर्तव्य है ।
उन्होंने ऑक्सीजन को लेकर सरकार के आपस में आरोप-प्रत्यारोप पर कड़े प्रहार करते कहा कि वर्तमान समय में अपनी शक्ति विरोध में नहीं व्यवस्था में लगाएं और मानवता को बचाने को प्राथमिकता दें । पंजाब के महा सती प्रमिला जी महाराज साहब से सौजन्य भेंट हुई । कोरोना को देखते हुए मुनि कमलेश ने गुरु भगवंत से अनुरोध किया जहां पर है वहीं विराज जाए थोड़े समय के लिए राष्ट्र संत ने भी मेहसाणा में रुकने की घोषणा की ।