रतलाम 11 जुलाई । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री आवास शिविर 13 जुलाई से 17 जुलाई तक सभी जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान, जिन हितग्राहियों की आवास की रुकी हुई किश्त, दस्तावेजों में त्रुटि, आधार त्रुटि सुधार, बैंक खाते या डीबीटी से संबंधित समस्या, समग्र आईडी एवं पोर्टल से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
जिले के सभी पत्र नागरिकों से अनुरोध है कि शिविर में आते समय समग्र परिवार आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अवश्य साथ लेकर आएं।