समाज हित मे कार्य करने के लिए वक्फ बोर्ड में बहुत अधिक संभावनाए है – मंत्री कश्यप

वाकिफ की मंशा के अनुरुप म.प्र. वक्फ बोर्ड कार्य करने के लिए प्रतिबध: मंत्री पटेल

रतलाम। समाज हित मे कार्य करने के लिए वक्फ बोर्ड में बहुत अधिक संभावनाए है । उक्त विचार कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप एवं म.प्र. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल द्वारा भोपाल में सदस्य शबाना खान के द्वारा उनकी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करने के उपरान्त कहीं। जैसा कि ज्ञात है कि हाल ही मे म.प्र वक्फ बोर्ड की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई है। जिसमें रतलाम की पार्षद शबाना खान को सदस्य के रूप में स्थान मिला है। आभार व्यक्त करते समय उनके साथ मप्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्‍यक्ष इब्राहिम शेरानी, जिला महामन्त्री प्रो. इमरान हुसैन, भाजपा मंडल उपाध्याक्ष शाहिद अंसारी, जावरा नगर मंडल अध्‍यक्ष इरफान कुरेशी, अय्यूब खान, अंसार पटेल, इफ्तेखार शेरानी, शोएब खान, राशिद खान आदी उपस्थित थे। उक्त जानकारी पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound