75वें जन्मोत्सव पर वरिष्ठ अभियंता प्रेमचंद मेहता का सम्मान

वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने दी शुभकामनाएं, पुराने दिनों की यादें हुईं ताज़ा

रतलाम 12 जुलाई। जावरा निवासी वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ इंजीनियर साथियों ने उनके प्रतिष्ठान पहुंचकर अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया तथा स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंजीनियर गोविंद काकानी ने बताया कि इंजीनियर प्रेमचंद जी मेहता से उनका परिचय हाल ही में गोविंदराम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों के इंजीनियर मिलन समारोह–2026 के दौरान जावरा में हुआ था। उनके सरल स्वभाव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सकारात्मक सोच से सभी इंजीनियर साथी प्रभावित हुए। जन्मोत्सव के अवसर पर हुई मुलाकात में सभी ने साथ बिताए सुनहरे पलों को याद किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आत्मीय मिलन समारोह नियमित आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर इंजीनियर कांतिलाल टाक, इंजीनियर अनिल तिवारी, इंजीनियर केसरीमल कासोट एवं इंजीनियर गोविंद काकानी ने इंजीनियर प्रेमचंद मेहता का सम्मान किया। सम्मान के उपरांत उपस्थित सभी जनों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
अपने उद्बोधन में इंजीनियर प्रेमचंद मेहता ने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि परिवार की इच्छा के अनुरूप उन्होंने शासकीय सेवा छोड़कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि अपने उद्योग के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर मिला, जो उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने सभी इंजीनियर साथियों को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा समाजहित के सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश देते हुए अपना आशीर्वाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound