39 दवाओं की कीमत पर कैपिंग की घोषणा

रतलाम । सरकार ने 39 दवाओं की कीमतों पर कैपिंग की घोषणा कर दी हैं, जिनमें एंटी-हाइपरटेंसिव (ब्लड प्रेशर की दवाएं), एंटी-इन्फेक्टिव (संक्रमण रोकने वाली दवाएं), एंटी-डायबिटिक (शुगर की दवाएं) और एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल हैं।
मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। यूनियन हाल ही में DOP और NPPA को अपना ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उनसे अपनी कीमत तय करने की नीतियों पर फिर से विचार करने को कहा गया, क्योंकि गैर-अनुसूचित दवाओं (non-scheduled drugs) की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी की सरकार की इजाज़त से आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा था । यह घोषणा ऐसे ही एक सफल कार्यक्रम के ठीक बाद आई है ।
घोषणा के बाद रतलाम मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन रतलाम में संगठन कार्यालय पर बैठक कर हर्ष मनाया गया।
बैठक को संगठन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव निखिल मिश्रा ने संबोधित किया जिसमें दवाओं पर 0 GST की मांग को तेज करने पर जोर दिया।
उपाध्यक्ष रशीद खान, सहसचिव अविनाश पोरवाल ,संजय व्यास, चिंटू कुमार, विनय दुबे, विजय पंवार, हरीश जोशी, श्यामलाल ,भरत जालोरा, रविन्द्र शर्मा, दीपक पांचाल, इमरान खान, मनोज असाटी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound