रतलाम 12 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक 13 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे सैलाना के ओशीन परिसर मे होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी मार्गदर्शन देगे। जिला बैठक मे पार्टी की आगामी गतिविधियों की रूप मे रेखा तय की जायेगी।