रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा “टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण” विषय पर आयकर सेमिनार का आयोजन किया

रतलाम, 12 जुलाई । रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को होटल उजाला पैलेस, रतलाम में “टैक्स ईयर 2025 विश्लेषण” विषय पर एक महत्वपूर्ण आयकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में अकाउंटेंट्स एवं करदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सर्व प्रथम मां सरस्वती पूजन एवं राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम शुरू किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांचाल का उद्बोधन बहुत प्रभावी रहा ,
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध सीए श्री पार्थ जी शर्मा (जावरा) ने भारत सरकार द्वारा आयकर अधिनियम, 1961 में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों के फलस्वरूप लागू टैक्स ईयर 2025 की नई व्यवस्था का विस्तृत एवं व्यावहारिक विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने टैक्स ईयर 2025 की अवधारणा, आयकर रिटर्न (ITR) एवं टीडीएस से संबंधित प्रमुख बदलावों, अनुपालन (Compliance) की नई आवश्यकताओं तथा करदाताओं एवं अकाउंटेंट्स के लिए इन परिवर्तनों के व्यावहारिक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के अनुरूप समय पर एवं सही अनुपालन अपनाने से रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित होगी। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से नए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया।
सेमिनार के अंत में रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा मुख्य वक्ता का सम्मान किया गया तथा सभी उपस्थित अकाउंटेंट्स एवं करदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम उपरांत संस्था द्वारा सहभोज का आयोजन भी किया गया।
यह सेमिनार टैक्स ईयर 2025 के अंतर्गत आयकर अधिनियम में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों को समझने एवं उनके प्रभावी अनुपालन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव राहुल भटेवरा ने किया, और आभार कोषाध्यक्ष प्रकाश गेहलोत ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा सहसचिव रितेश पांचाल, सह कोषाध्यक्ष प्रतीक चौरसिया, हेमंत मूणत, प्रदीप रूनवाल, प्रेम नारायण जोशी, देवेंद्र शर्मा, प्रमेंद्र नाहटा, मनोज राठौर, प्रकाश कोठारी, दीपक अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, पंकज भंडारी, मुकेश पांचाल, अमित नाहटा, आशीष राणावत, भूपेंद्र व्यास, मयंक जोशी, ईश्वर गोयल, विनोद झामर, अखिलेश ओझा, अनुराग सेठिया, शुभम गेलड़ा, जावेद जैदी, यश पंवार, अनुज गंगवाल, अनमोल राठौर, मुदित जैन, हरीश राठौर, सुनील अरोरा, इमरान, अरविंद परमार, मुदित जैन, प्रीतम गुप्ता, नवीन गजधर, दर्पण अग्रवाल, राजेश कटारिया, विशाल मूणत, प्रकाश जैन,हरीश मेघानी, हंसराज, जितेंद्र जैन, अर्जुन पांचाल, लोकेंद्र पांचाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound