सर्वसम्मति से गठित हुई श्री जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, सुवासरा की नई कार्यकारिणी

राजकुमार जैन (दलाल) बने अध्यक्ष व अनिल जैन बने सचिव, आगामी तीन वर्षों तक संभालेंगे दायित्व

सुवासरा (नयन जैन) । श्री जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, सुवासरा की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में बाबूलाल जी जैन को संरक्षक नियुक्त किया गया है। राजकुमार जैन (दलाल) को अध्यक्ष बनाया गया है व अनिलकुमार जैन को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं राहुल ओस्तवाल, शिखर सालेचा एवं जसवंत सकलेचा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दयाचंद जैन एवं अनिल सालेचा को सह सचिव तथा मुकेशकुमार सालेचा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रक्षाल जी जैन को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा पर समाजजनों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में श्रीसंघ की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा जिनशासन की प्रभावना और समाजहित के कार्यों का विस्तार होगा। समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में श्रीसंघ प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound