जन्मशताब्दी अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत “ग्राम मलवासा” के 24 घरों एक साथ गायत्री महायज्ञ हुआ सम्पन्न

रतलाम। जिले के खाचरोद रोड स्थित ग्राम मलवासा में अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा रविवार को 24 घरों में एक साथ एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।रविवार की सुबह गायत्री परिवार के 24 यज्ञाचार्य अन्य गायत्री परिजनों के साथ ग्राम मलवासा पहुँचे और 24 घरों में एक साथ एक समय में गायत्री महायज्ञ किये। यज्ञ के साथ यजमानों के परिवार में विभिन्न संस्कार भी सम्पन्न करवाए गए। जिसमें पाटीदार परिवार की दो गर्भवती बहनों के पुंसवन संस्कार करवाएं गए एवं बिटिया देवप्रिया चौधरी का जन्मदिवस संस्कार मनाया गया। महिला यज्ञाचार्य ऋतु सैनी, प्रेमलता साहू, दीपिका भाटी और प्रज्ञा शर्मा ने स्वस्थ एवं संस्कारवान भावी पीढ़ी हेतु पुंसवन संस्कार के कर्मकांड, विवेचना, उद्देश्य एवं महत्व कप समझाते हुए भारतीय सनातन परम्परा में संस्कारों के महत्व को समझाया। साथ ही गर्भ संस्कार और गर्भावस्था में संस्कार, नियम, उपासना, आदर्श दिनचर्या, स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व को समझाया।
सर्वप्रथम सभी यज्ञाचार्य, यजमान एवं सहयोगी परिजन पाटीदार धर्मशाला में एकत्रित हुए जहाँ से प्रार्थना वंदना के पश्चात यजमानों के घरों के लिए रवाना हुए। 24 यजमानों को पौधा भेंटकर उन्हें वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। स्थानीय मुक्तिधाम में गायत्री परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा त्रिवेणी रोपित की गई। यज्ञ के देवदक्षिणा के क्रम में यजमानों एवं उनके परिजनों से व्यसनमुक्ति एवं कुरुति उन्मूलन के संकल्प भी दिलवाए गए।
उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा जिले में निरंतर विभिन्न आयोजन किये जा रहें है। इसी तारतम्य में ग्राम मलवासा में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया था। आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, गायत्री परिवार रतलाम मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, जिला समन्वयक दामोदर प्रसाद शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रांतीय संयोजक विवेक चौधरी, रामलाल पाटीदार, लालाशंकर पाटीदार, मदनमोहन साहू, नरेन्द्र पाठक,अर्जुन सिंह चौहान, भावेश छापोला, विजयसिह चौहान, इन्दु तिवारी, गोपाल चौहान, गिरधारी चौहान, वीरेन्द्र पंजाबी, हुकुमचंद भारद्वाज तथा बांगरोद शाखा के कमलेश मेहता, घनश्याम गौड़, राजेश धाकड़, गोपाल गौड़, रमेश ठन्ना, पवन गौड़ में सहभागिता रही जबकि ग्राम मलवासा के कन्हैयालाल मुकाती, देवीलाल पाटीदार, आनंदीलाल पाटीदार, विनोद पालीवाल, राधेश्याम लेवा, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound