अजाक्स भवन पर वैधानिक अधिकार स्थापित, प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य के नेतृत्व में हुई प्रांतीय बैठक

रतलाम । मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नेतृत्व एवं नवनिर्मित अजाक्स भवन के आधिपत्य को लेकर चल रहे भ्रम का सोमवार को अंत हो गया। शासन, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने अजाक्स भवन का विधिवत आधिपत्य ग्रहण किया तथा प्रांताध्यक्ष कक्ष में विराजमान होकर संगठनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद अजाक्स भवन के मुख्य द्वार पर संगठन के पूर्व प्रांताध्यक्ष स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद (आईएएस), श्री दाइमा (आईएएस), डॉ. अमर सिंह (आईएएस) एवं जे.एन. कंसोटिया (आईएएस) के छायाचित्र सम्मानपूर्वक स्थापित किए गए।
तत्पश्चात आयोजित प्रांतीय बैठक में प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने संगठन की एकता, अनुशासन और विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि अजाक्स समाज के अधिकारी-कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक न्याय के उद्देश्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष गोवर्धन लाल गुवाहाटीया, प्रांतीय महासचिव एस.डी. वंशकार, प्रांतीय संरक्षक श्यामलाल डोहरिया, प्रांतीय सचिव आर.के. सिंह, पवन वर्मा, बड़नगर जिला अध्यक्ष सतीश रेवाल, इंदौर जिला अध्यक्ष दीपक पगारे, जिला अध्यक्ष नंदलाल हरियाली सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रतलाम जिले से उज्जैन संभाग अध्यक्ष अंबाराम बोस, जिला अध्यक्ष कैलाश पग्गी, संभाग उपाध्यक्ष कविता डामोर, सचिव हरीराम ओहरी, प्रेमसिंह कतिजा, कुणाल वर्मा, मानसिंह देवड़ा, राकेश भगोरा, रतनलाल मईड़ा, सूरतलाल डामर सहित बड़ी संख्या में अजाक्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता कर प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound