आज प्रात: मुहुर्त में भट्टी पूजन सम्पन्न




रतलाम। रतलाम की पावन भूमि पर श्री सोनाणा खेतलाजी के परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की चौदहवीं पुण्यतिथी निमित 14 वां वर्ष उत्साहपूर्वक श्री सोनाणा खेतलाजी के परम भक्तराज वचन सिद्ध श्री राज राजेंद्र जी भंडारी के पावन सानिध्य में आज 14 जुलाई 2026 को प्रात: 9 बजे भव्य रथ यात्रा एवं एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा ।
आज से महोत्सव हुआ प्रारम्भ
श्री सच्चिया माताजी के परम भक्त अंकित भटेवरा ने बताया कि परम उपासक भक्त शिरोमणि श्री शांतिलाल जी लादाजी भंडारी की चौदहवीं पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक उत्सव की शुरुआत आज प्रात: सोमवार 13 जुलाई को मुहुर्त में अन्नपूर्णा पूजन (भट्टी पूजन) एवं माताजी खेतलाजी को मेहंदी चढ़ाई गई के साथ हुई एवं शाम को महिला एवं पुरूष मंडली की सामूहिक सांझी (गीत ) का आयोजन हुआ ।
प्रात: निकलेगी भव्य रथ यात्रा
मंगलवार को प्रात: 9 बजे माणक चौक स्थित श्री हनुमान जी मंदिर से भव्य रथ यात्रा प्रारम्भ होकर घांस बाजार, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, किरण टॉकीज, पैलेस रोड़, थावरिया बाजार एवं मेहताजी का वास होते हुए रत्नेश्वर रोड़ स्थित सेठिया मैरिज गार्डन पहुंचेगी। इस अवसर पर नगर के विभिन्न चौराहों पर धर्मालुजनों द्वारा रथ यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा । वहीं दोपहर में बहुमान का आयोजन होगा।
यह होंगे आकर्षण का केन्द्र
भव्य रथ यात्रा में रंगोली, डी.जे. गाड़ी, तोपची, आदिवासी नृत्य पार्टी, 5 घोड़ा, 10 आदमी ध्वज, हाथी, बैंड, ढोल, ज्योत गाड़ी, सचियाय माताजी रथ, माताजी खेतलाजी रथ, शांतिलाल जी बाबजी का रथ रहेगा । रथ यात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में सम्मिलित होगी।
भजन गायक देंगे अपनी सुमधुर प्रस्तुति
एक शाम सोनाणा खेतलाजी के नाम सायं 7.30 बजे भव्य भजन संध्या को भक्तिमय शाम को संगीत के रंग से सराबोर करने के लिए राजस्थान के ख्याति प्राप्त कलाकार सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आकृति मिश्रा, मरुधर स्वर सम्राट श्री डॉ. रमेशजी माली, विख्यात भजन गायिका श्रीमती सीता माली, सुप्रसिद्ध गायक श्री महेश पंवार और श्री तेजपाल सिंह नरवर अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों देंगे। हल्दीघाटी के झांकी कलाकार श्री नारायण सिंह अपनी आकर्षक झांकियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस अवसर पर श्री सच्चियाय माताजी धाम, ओसियाजी के मुख्य सेवक श्री दीपक शर्मा विशेष रूप से मातेश्वरी के अलौकिक स्वरूप को लेकर पधारेंगे। मंच का संचालन पाली (राजस्थान) के प्रसिद्ध मंच संचालक श्री प्रमोद परिहार द्वारा किया जाएगा। वहीं 160 सदस्य एक जैसी वेशभूषा में सम्मिलित होंगे ।
श्री सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल रतलाम ने नगर की धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि 14 जुलाई मंगलवार को आयोजित होने वाली भव्य रथ यात्रा एवं एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेवे।