रतलाम। सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर, रतलाम की प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल की पूज्य माताजी श्रीमती शांताबाई डांगी के स्वर्गवास का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि “वास्तव में एक माँ का जाना अत्यंत दुःखद होता है। प्राचार्या दीदी के व्यक्तित्व में जो संस्कार, स्नेह, सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व के गुण दिखाई देते हैं, वे उनकी पूज्य माताजी के श्रेष्ठ संस्कारों की अमूल्य देन हैं।
दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रादेशिक सचिव श्री गोपाल काकानी, प्रांतीय आईसीटी प्रमुख श्री रशेष राठौर, सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी, श्री जवाहर चौधरी, कोऑर्डिनेटर श्री राजेंद्र बिष्ट तथा समस्त आचार्य-दीदी एवं विद्यालय परिवार शामिल रहे। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल डांगी परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।