एंटरप्रिन्योर कॉफी क्लब के प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम में “पुलिस सहायता केंद्र” का शुभारंभ


रतलाम । उद्योगपतियों, श्रमिकों एवं आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC) के प्रयासों से उद्योग भवन, औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम में “पुलिस सहायता केंद्र” का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल रहे। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल, विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं GM, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री अतुल बाजपेई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, श्री राकेश कुमार तथा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि “यह केंद्र रतलाम के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उद्योग और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेगा। वर्षों पूर्व से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा की समस्या बनी रही एवं पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ इस मजबूत सुरक्षा हेतु अच्छी पहल है l भविष्य में पुलिस चौकी की स्थापना हेतु पूर्ण प्रयास किए जाएंगे l पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि “पुलिस प्रशासन उद्योगों को भयमुक्त वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेगा।” इससे औद्योगिक क्षेत्र एवं डोसीगांव में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी, शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा और निवेश तथा रोजगार को नई गति मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि “औद्योगिक क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर यह केंद्र स्थापित किया गया है। उद्योगपतियों से सीधा संवाद बना रहेगा।” यह केंद्र उद्योग एवं पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास और समन्वय का सेतु है। ECC के प्रतिनिधियों श्री वरुण पोरवाल, श्री संदीप व्यास एवं श्री वैभव कुमार जैन ने बताया कि यह पहल ECC के मूल मंत्र “सहयोग से समृद्धि, संवाद से सशक्तिकरण” का परिणाम है। क्लब भविष्य में भी उद्योग हित एवं जिले के औद्योगिक विकास के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब एवं मनोहर पोरवाल ने उद्योग विकास हेतु एमएसएमई केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का भी आभार प्रकट किया l स्वागत उद्धबोधन वरुण पोरवाल एवं संदीप व्यास ने किया, कार्यक्रम का संचालन श्री संजय बाफना ने किया। अंत में श्री वैभव कुमार जैन ने सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ललित चोपड़ा, चंद्रप्रकाश आवतानी,संजय बाफना,दिलीप मेहता, ललित पटवा, राजकमल जैन, मोतीलाल पाटीदार, प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया, विवेक कपूर, जयेश झालानी, विजय धनोतिया, अनिल चोपड़ा , मनोहर कमावत, मयंक सोनी, मोहित पगारिया, विशाल धारीवाल, आशीष जैन , मितेश गादिया, नीलेश बोरदिया, विपिन पितलिया लघु उद्योग भारती के रोहित मालपानी, राकेश रांका , शैलेंद्र सुरेखा रूपमन्यु मल्होत्रा, राहुल महेश्वरी , सुमित्रा आवतानी ,कामिनी राठौर सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।