
संस्था परस्पर द्वारा पारिवारिक सभा का आयोजन
रतलाम 14 जुलाई। जीवन की भागदौड़ और जवाबदारियों के बीच परिवार के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल कार्य होता है बड़े परिवारों का टूटना और छोटे परिवारों का अपने आप तक सीमित रहना समाज की सबसे बड़ी विकृति बन गई है इसका प्रभाव परिवारों के साथ-साथ पूरे समाज पर पड़ रहा है जिसके परिणाम भी बड़े घातक होते जा रहे हैं उत्कृष्ट संस्कारों के अभाव में और रिश्ते की पवित्रता का ज्ञान न होने से बलात्कार हत्या जैसे अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं ।
उपरोक्त विचार संस्था परस्पर द्वारा अग्रसेन वाटिका में आयोजित वार्षिक पारिवारिक सभा में उपस्थिति संस्था सदस्यों के परिजनों को संबोधित करते हुए डीएसपी यातायात श्री आनंद सोनी ने व्यक्त किये ।
आपने कहा कि हम कहीं भी कार्य करें शासकीय सेवा में हो व्यापारी हो या कोई निजी कार्य करते हो परिवार के लिए हमें भरपूर समय देना चाहिए हम सब कुछ अपने परिवार को चलाने के लिए करते हैं उसकी सुरक्षा और सुख सुविधा का ध्यान भी रखना मनोरंजन का ध्यान रखना भी हमारी जवाबदारी है कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी ने कहा कि मुझे यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है छोटे-छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध दादा दादी माता-पिता सब जीवन की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर हास्य विनोद और आनंद का अनुभव कर रहे हैं एक दूसरे से मिलजुल कर रहना भी समाज के लिए अत्यंत जरूरी है आपस में सौहार्द प्रेम और विश्वास ऐसे पारिवारिक मिलन समारोह से बढ़ता है आप दोनों ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारी सामाजिक गतिविधियों में पारिवारिक मिलन समारोह और प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित कर उत्सावर्धन करना प्रमुख रहा है अन्य गतिविधियों के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ बनाना भी हमारा कर्तव्य हे। संस्था के परामर्शदाता दिनेश शर्मा ने कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियां रहती है विपरीत परिस्थितियों में परिवार संचालन में संस्कारों का बड़ा महत्व रहता है पारिवारिक एकता आज के दौर में खंडित हो गई है लोग अकेले रहना पसंद करते हैं लेकिन संकट के समय हमें परिवार की कमी महसूस होती है इस कमी को हम सामाजिक संस्थागत सद्भाव बढ़ाकर पूरा कर सकते हैं। प्रोजेक्ट चेयरमैन महेश व्यास, सचिव सचिन गेलडा, कोषाध्यक्ष मिलन राखेचा भी मंचासीन थे । आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती वंदना चहेती राखेचा ने प्रस्तुत की।
अतिथियों का स्वागत सर्वश्री अभय लोढ़ा, पारस नागोरी, चंदन राठौर, अमित डांगी, मनीष बोहरा, शैलेंद्र व्यास, कमलेश पालीवाल, राजेश जोशी, नीलेश शुक्ला, मनीष जोशी, एमके जैन, जगदीश सोनी, सोनू व्यास, रजनीश शर्मा, शैलेंद्र सोलंकी, ललित कटारिया, अभिसार हाडा, पंकज राठी, सपना राखेचा, लीना अग्रवाल, सरिता राठौर, ओम प्रकाश पोरवाल, दशरथ पोरवाल, रमेश पोरवाल, मनीष शर्मा, राजेंद्र कसेरा आदि ने किया । इस अवसर पर बच्चों ने महिलाओं ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर आकर्षक इनाम जीते विभिन्न शैक्षणिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया । अंत में संस्था पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया संचालन दिनेश शर्मा तथा आभार सचिन गेलडा ने व्यक्त किया।