
इंदौर। इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में, उपाध्याय पू. गौतम मुनिजी मसा की प्रेरणा से निर्मित 12 करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश का सबसे विशाल और भव्य एव सर्वसुविधा सम्पन्न 6 मंजिला स्थानक भवन का लोकार्पण 12 जनवरी रविवार को प्रातः प्रवचन प्रभाकर पूज्य अरुण मुनिजी म. सा एवं निमाड़ गौरव परम पूज्य रमणीक कुंवरजी जी म. सा आदि ठाणा के पावन सानिध्य में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
रविवार को प्रातः 10 बजे इस भवन के मुख्य लाभार्थी, दानवीर, सेठ जसवंत लाल शाह टूवा वाला (मुंबई) परिवार द्वारा इस भव्य स्थानक का लोकार्पण किया गया।
ट्रस्ट द्वारा आपको जैन रत्न से सम्मानित किया गया। राजेंद्रजी लोढ़ा परिवार को, मुख्य प्रवचन हाल, महेशजी डाकोलिया एवं बाबूलाल पितलिया परिवार को मुख्य द्वारा एवं सुभाष वन्यायक्या का भोजन शाला का लाभार्थी बनने का लाभ लिया। अभिनंदन समारोह ब्लू लोटस गार्डन स्कीम नंबर 71 पर सम्पन्न हुआ।
धर्मसभा को मुख्य अतिथि जसवंतसिंह , श्री वर्धमान स्थानकवासी महासंघ पश्चिम क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महेशजी डाकोलिया, चेयरमैन राजेंद्र लोढ़ा, सरक्षक बाबूलाल पितलिया, कार्याध्यक्ष अनिल बरडिया एवं महामंत्री सुभाष वनायक्या द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इस भवन के निर्माण के सपने को पूर्ण करने वाले सुभाष वन्यायक्या द्वारा किया गया। गौतम प्रसादी, महेशजी डाकोलिया एव राजेंद्र जी लोढ़ा परिवार द्वारा रखी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे।